भूकंप से मचा कोहराम, 4.9 तीव्रता का भूकंप से हिला गंगटोक समेत कई इलाका, झटके से फैला दहशत

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे आया। इसका केंद्र पश्चिम सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में युकसोम से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था।

Earthquake
Earthquake- फोटो : news4nation

भूकंप के खौफनाक मंजर का असर गुरुवार को भारत के पूर्वी भाग में देखने को मिला। सिक्किम-नेपाल क्षेत्र में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। सुबह-सुबह धरती हिलने से पश्चिम सिक्किम और पूर्वी सिक्किम के कई इलाकों में लोग दहशत में आ गए। राज्य की राजधानी गंगटोक में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे आया। इसका केंद्र पश्चिम सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में युकसोम से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था।


NCS की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 73 किलोमीटर की गहराई में था। इसकी भौगोलिक स्थिति 27.671 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.987 डिग्री पूर्वी देशांतर दर्ज की गई।


पश्चिम और पूर्वी सिक्किम में महसूस हुए झटके

भूकंप के झटके पश्चिम सिक्किम के कई इलाकों में महसूस किए गए। इसके अलावा पूर्वी सिक्किम और राजधानी गंगटोक में भी लोगों ने हल्के कंपन का अनुभव किया। सुबह करीब साढ़े चार बजे आए भूकंप के कारण कुछ समय के लिए लोगों में चिंता का माहौल बन गया।


फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के पास किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है।