Adani-Ambani: ईरान–अमेरिका–इजरायल युद्ध ने शेयर मार्केट ने मचाई तबाही, मुकेश-अडानी को अरबों का लगा धक्का

Adani-Ambani: भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी और दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी को एक ही दिन में करीब 6 अरब डॉलर का बड़ा झटका लगा। ...

Iran US Israel War Shakes Stock Market Hits Mukesh  Adani We
मुकेश-अडानी की दौलत पर भूकंप- फोटो : X

Adani-Ambani: पश्चिम एशिया में तनाव और युद्ध की आहट ने  भारत के शेयर बाजार की नींव हिला दी। इसी दौर में भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी और दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी को एक ही दिन में करीब 6 अरब डॉलर का बड़ा झटका लगा। मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.93 अरब डॉलर की गिरावट आई, जबकि गौतम अडानी के नेटवर्थ में 2.90 अरब डॉलर की चोट दर्ज की गई।

शेयर बाजार की भारी गिरावट ने सिर्फ इन्हें ही नहीं, बल्कि अन्य भारतीय अरबपतियों को भी हिला दिया। लक्ष्मी मित्तल को 941 मिलियन डॉलर, शिव नादर को 563 मिलियन डॉलर और राहुल भाटिया को 527 मिलियन डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 1,048 अंक और एनएसई निफ्टी में 313 अंक की गिरावट देखी गई। निवेशकों के 6.69 लाख करोड़ रुपये डूब गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.58 प्रतिशत टूटे और अडानी ग्रुप के शेयरों में भी तेज गिरावट हुई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नुकसान की कहानी कम नहीं रही। एमान्सियो ऑरटेगा ने 7.66 अरब डॉलर, वॉरेन बफेट ने 7.30 अरब डॉलर गंवाए। बफेट की यह चोट उन्हें टॉप-10 अरबपतियों की सूची से बाहर कर गई। फ्रांस्वाज़ बेट्टनकर्ट मायर्स ने 4.62 अरब डॉलर, लैरी पेज ने 4.13 अरब डॉलर और सर्गी ब्रिन को 3.81 अरब डॉलर की चोट झेलनी पड़ी।

विश्लेषकों का कहना है कि युद्ध की अटकलों और निवेशकों की बेचैनी ने बाजार में सनसनी फैला दी। अरबों की दौलत हाशिए पर, निवेशकों की घबराहट बढ़ी और शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। यह घटनाक्रम यह साबित करता है कि वैश्विक भू-राजनीति और युद्ध की आहट सीधे अरबपतियों की संपत्ति से लेकर आम निवेशकों के पोर्टफोलियो तक असर डाल सकती है।इस संकट ने स्पष्ट कर दिया कि युद्ध केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि शेयर बाजार और व्यक्तिगत दौलत की दुनिया में भी भूकंप जैसी हलचल मचाता है।