Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिलनाडु के जोसेफ विजय बने 9वें मुख्यमंत्री, थलपति ने राहुल गांधी और तृषा की मौजूदगी में ली शपथ,
Tamil Nadu CM Oath Ceremony:फिल्मी पर्दे के सुपरस्टार और अब जनता के चुने हुए नेता जोसेफ विजय चंद्रशेखर, जिन्हें दुनिया विजय या थलपति के नाम से जानती है, ने आज भव्य समारोह में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।
Tamil Nadu CM Oath Ceremony: तमिलनाडु की सियासत में आज एक ऐसा राजनीतिक क्रांति हुआ जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फिल्मी पर्दे के सुपरस्टार और अब जनता के चुने हुए नेता जोसेफ विजय चंद्रशेखर, जिन्हें दुनिया विजय या थलपति के नाम से जानती है, ने आज भव्य समारोह में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। यह शपथ ग्रहण चेन्नई के ऐतिहासिक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ, जहाँ सियासी जोश और जनसमर्थन का अभूतपूर्व नज़ारा देखने को मिला।
इस समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी हाई-प्रोफाइल बना दिया।
इससे पहले, शनिवार को विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को टीवीके, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल के कुल 121 नारे के समर्थन पत्र मिले थे, जिसके बाद उन्हें सरकार बनाने का न्योता मिला। टीवीके ने अपने पहले ही चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर सियासी भूचाल ला दिया। बहुमत का आंकड़ा 118 था, लेकिन गठबंधन समर्थन से विजय ने सत्ता की कुर्सी तक पहुंच बनाई।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत द्रविड़ राजनीति के पुराने किले में नई दरार है, जहाँ दशकों सेद्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गमका दबदबा रहा है। अब 60 साल बाद कोई गैर-द्रविड़ चेहरा सत्ता में आया है।
विजय की यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि तमिल राजनीति में “सिनेमा से सत्ता” के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है, जहाँ करिश्मा, जनसंपर्क और भावनात्मक जुड़ाव ने पारंपरिक राजनीति को पीछे छोड़ दिया है।