Ganpati Puja: दिल्ली में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा, लालबाग के राजा के दरबार में जुटे हजारों श्रद्धालु, दिग्गज नेताओं और संतों की रही मौजूदगी

Ganpati Puja:नई दिल्ली पीतमपुरा में आयोजित लालबाग का राजा गणपति पूजन समारोह आस्था और जनभागीदारी का भव्य संगम बन गया।

Lalbaug Ganpati Puja in Pitampura Draws Thousands in Delhi
गणपति बप्पा का जयकारा- फोटो : reporter

Ganpati Puja:नई दिल्ली पीतमपुरा में आयोजित लालबाग का राजा गणपति पूजन समारोह आस्था और जनभागीदारी का भव्य संगम बन गया। गणपति पूजन में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद मनोज तिवारी, सांसद नीरज शेखर और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्रराज भी मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश बिंदल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मंगलमूर्ति के जयकारे लगाए।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने भगवान गणपति से देश और समाज के कल्याण की कामना करते हुए कहा कि भगवान गणपति की कृपा सभी के ऊपर बनी रहे। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व शक्ति के रूप में उभर चुका है और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने राजनीतिक संदर्भ में रोहित सिंह की सक्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी का जबरदस्त विरोध युवा चेतना के संयोजक रोहित सिंह करते हैं। वहीं रोहित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें गरीबों का मसीहा बताया।

 नीरज शेखर ने भी देश की तरक्की, समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की। धार्मिक आयोजन में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी के बीच श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। देर तक गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।

दिल्ली से धीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट