मंगल मिलन में दिखा देशभक्ति का रंग, PM मोदी की अगुवाई में NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा, गूंजा वंदे मातरम्

Political News: संसद भवन परिसर में मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक मंगल मिलन बैठक के दौरान देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला।...

NDA MPs Wave Tricolour at Mangal Milan Chant Vande Mataram
PM मोदी की अगुवाई में NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा- फोटो : social Media

Political News: संसद भवन परिसर में मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक मंगल मिलन बैठक के दौरान देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बैठक में मौजूद एनडीए के तमाम सांसदों ने हाथों में तिरंगा लहराया। इस दौरान पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से ऑडिटोरियम गूंज उठा।मंगल मिलन बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और सांसद मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक साथ तिरंगा लहराकर देश के प्रति एकजुटता और सम्मान का संदेश दिया।

दरअसल, देशभर में 10 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत संसद परिसर में आयोजित एनडीए की साप्ताहिक बैठक में भी देशभक्ति से जुड़ा यह कार्यक्रम देखने को मिला। बैठक के दौरान तिरंगा लहराने और वंदे मातरम् के उद्घोष से माहौल पूरी तरह राष्ट्रवादी रंग में रंग गया।

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे संसद भवन की लाइब्रेरी में स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में शुरू हुई। बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के एनडीए के सभी सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद थी।

‘मंगल मिलन’ बैठक एनडीए सांसदों के बीच संवाद और समन्वय का अहम मंच मानी जाती है। संसद के मौजूदा सत्र के बीच हुई इस बैठक में जहां संसदीय रणनीति और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की संभावना रही, वहीं तिरंगा लहराने के कार्यक्रम ने इसे खास बना दिया। संसद भवन परिसर में एक साथ तिरंगा लहराते सांसदों और गूंजते ‘वंदे मातरम्’ के नारों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।