बीच सड़क पर टकराए चार वाहन, दिल दहलाने वाले दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, हादसे में एक मोटरसाइकिल, एक कार, एक कैंटर ट्रक और एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) शामिल थे।

tragic road accident
tragic road accident- फोटो : news4nation

Road Accident : एक के एक कई वाहनों की बीच सड़क पर टक्कर के हैरान वाले हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिला में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना होसकोटे के बाहरी इलाके में होसकोटे-डबासपेट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम. सत्यवारा गांव के पास हुई।


पुलिस के अनुसार, हादसे में एक मोटरसाइकिल, एक कार, एक कैंटर ट्रक और एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) शामिल थे। बताया गया कि SUV होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने चल रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास से गुजर रहा कैंटर ट्रक भी दुर्घटना की चपेट में आ गया।


इस हादसे में SUV में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चालक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी बेंगलुरु के कोथनूर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


कर्नाटक पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


हादसे के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।