भारत में दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना के लिए घर पर रहना जरूरी नहीं, क्लिक करें और भरें 33 सवालों का फॉर्म , खुद कैसे भरेंगे ऑनलाइन फॉर्म, एक एक स्टेप जानें

भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना है, जिसमें डेटा का कैप्चर पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय तरीके से किया जाएगा।

Skip Staying Home Complete 33 Census Questions Online Full G
क्या आपने जनगणना फॉर्म भरा?- फोटो : X

Census 2027: देश में जनगणना-2027 का सबसे बड़ा अभियान बुधवार से औपचारिक तौर पर शुरू हो गया। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल और सेल्फ एनुमरेशन के तहत हो रही है, यानी नागरिक अपने घर और परिवार की जानकारी अब खुद ऑनलाइन भर सकते हैं। यह सुविधा आठ राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में लागू हुई है, जिनमें दिल्ली का एनडीएमसी और कैंट एरिया, कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गोवा, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम शामिल हैं। पहले दिन ही लगभग 55,000 परिवारों ने अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की।

सरकार ने बताया कि इस पहले चरण में घर-घर की गिनती और उससे जुड़ी विस्तृत जानकारी हासिल की जा रही है। यह भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना है, जिसमें डेटा का कैप्चर पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय तरीके से किया जाएगा।

राष्ट्रीय गणना प्रक्रिया की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिजिटल स्व-गणना विकल्प के माध्यम से की। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पोर्टल के माध्यम से अपने घरों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की।देश में पहली बार डिजिटल जनगणना हो रही है। घर पर रहना जरूरी नहीं है, आप कहीं से भी ऑनलाइन अपने घर और परिवार की जानकारी भर सकते हैं।

स्व-गणना में भाग लेने के लिए नागरिक मोबाइल नंबर और बुनियादी क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके se.census.gov.in  पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने पर एक यूनीक SE ID जनरेट होगी, जिसे बाद में प्रगणक के सत्यापन के दौरान साझा करना होगा।

पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। प्रत्येक राज्य को अधिसूचित 30 दिनों की अवधि में कार्य पूरा करना होगा। पहली बार घर-घर सर्वेक्षण से पहले 15 दिनों की अतिरिक्त अवधि स्व-गणना के लिए प्रदान की गई है, ताकि लोग प्रगणक के आने से पहले अपने विवरण डिजिटल रूप से स्वयं दर्ज कर सकें।

ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीखें: 17 अप्रैल से 1 मई 2026

वेब पोर्टल: se.census.gov.in

लॉगिन प्रक्रिया:

पोर्टल खोलें: se.census.gov.in

अपना राज्य, जिला, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।

मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें।

गूगल मैप या डिजिपिन के माध्यम से अपने घर की तस्वीर चुनें।

फॉर्म में जवाब देने वाले सवाल:

ऑनलाइन फॉर्म में कुल 33 सवाल हैं। ये सवाल तीन मुख्य श्रेणियों में बंटे हैं:

 घर के संबंध में:

मकान नंबर, जनगणना मकान संख्या

घर किस फर्श का है

दीवार और छत की सामग्री

घर का उपयोग और स्थिति

 बुनियादी जरूरतें:

पेयजल का स्रोत और उपलब्धता

प्रकाश का मुख्य स्रोत

शौचालय की उपलब्धता और प्रकार

गंदे पानी का निकास

स्नानगृह और रसोईघर (एलपीजी/PNG) की उपलब्धता

खाना पकाने का मुख्य साधन

परिवार के संबंध में:

परिवार की संख्या और घर में रहने वाले लोग

परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, जाति (SC/ST/अन्य)

घर स्वयं के नाम/किराए पर

कितने कमरे हैं और कितने विवाहित परिवार रहते हैं

घरेलू वस्तुएं और साधन:

रेडियो, टीवी, इंटरनेट

लैपटॉप/कंप्यूटर, मोबाइल फोन/स्मार्टफोन

साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड

कार, जीप, वैन

मोबाइल नंबर

 सत्यापन और घर दौरा

2 मई से प्रगणक और पर्यवेक्षक आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच करेंगे। सही पाए जाने पर पहले चरण की जनगणना पूरी मानी जाएगी। जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा, उनके घर 2-31 मई तक जाकर घर-दर-घर जानकारी ली जाएगी। इस प्रक्रिया से नागरिक कहीं से भी, अपने मोबाइल या कंप्यूटर से, अपने घर और परिवार की जानकारी सुरक्षित और तेज़ी से भेज सकते हैं।