26 दिनों बाद सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त, केंद्रीय मंत्रियों के साथ वार्ता के बाद पिया जूस

सोनम वांगचुक ने पिछले 26 दिनों से जारी अपना आमरण अनशन शुक्रवार देर रात समाप्त कर दिया।

सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त- फोटो : Reporter

Political news: छात्र हित की मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत प्र सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने पिछले 26 दिनों से जारी अपना आमरण अनशन शुक्रवार देर रात समाप्त कर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जिससे आंदोलन के बीच एक नए संवाद की शुरुआत देखी जा रही है।वांगचुक ने कुछ शर्तों पर अनशन तोड़ा। सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है कि अगर छात्र हिंसक नहीं हैं, तो उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस ले लिए जाएंगे।वांगचुक को सरकार ने आत्महत्या करने वालों के परिवारों को मुआवजा देने पर विचार करने का लिखित आश्वासन भी दिया है।

अस्पताल में समाप्त हुआ अनशन

स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण सोनम वांगचुक का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहाँ डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निरंतर देखभाल कर रही है। शुक्रवार रात दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने अस्पताल पहुँचकर वांगचुक से विस्तृत चर्चा की। बातचीत सकारात्मक रहने के बाद, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक को जूस पिलाकर उनका 26 दिनों से चला आ रहा अनशन समाप्त 

अनशन तोड़ने के बाद वांगचुक ने कहा, "लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद ही किसी भी समस्या का सबसे प्रभावी समाधान है। मुझे पूरी उम्मीद है कि सरकार हमारी मांगों पर गंभीरता और संवेदनशीलता से विचार करेगी।"

जंतर-मंतर पर अनभिज्ञता और नारेबाजी

एक तरफ जहाँ अस्पताल में अनशन समाप्त कराया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के प्रदर्शन स्थल पर देर रात तक समर्थकों और प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जुटी रही। वहाँ लगातार नारेबाजी का दौर जारी था।