Sonia Gandhi :सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, सर गंगाराम में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
Sonia Gandhi : देश की राजनीति के आसमान में एक बार फिर चिंता के बादल छा गए हैं। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और पार्टी की सियासी रीढ़ मानी जाने वाली सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Sonia Gandhi : देश की राजनीति के आसमान में एक बार फिर चिंता के बादल छा गए हैं। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और पार्टी की सियासी रीढ़ मानी जाने वाली सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत नासाज़ चल रही थी और मंगलवार सुबह हालत कुछ बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर पैनी नजर रखे हुए है, लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, जिससे अटकलों का बाजार गर्म है।
सोनिया गांधी का नाम सिर्फ एक नेता भर नहीं, बल्कि कांग्रेस की सियासी विरासत और सब्र की राजनीति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से पार्टी के भीतर बेचैनी साफ झलक रही है। दिल्ली से लेकर राज्यों तक कांग्रेस के दफ्तरों में दुआओं और दुविधा का माहौल है। पार्टी के रणनीतिकारों की नजरें अस्पताल से आने वाली हर खबर पर टिकी हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब सोनिया गांधी को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल जाना पड़ा हो। बीते कुछ वर्षों से वह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं और नियमित जांच व इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं। यही वजह है कि इस बार भी डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, थोड़ी देर में अस्पताल प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है।
सियासत के पन्नों में सोनिया गांधी का सफर बेहद अहम रहा है। 1997 में कलकत्ता के पूर्ण सत्र से कांग्रेस की औपचारिक सदस्य बनीं सोनिया गांधी ने 1998 में पार्टी की कमान संभाली, जब कांग्रेस नेतृत्व संकट, अंदरूनी कलह और चुनावी शिकस्त से जूझ रही थी। उस दौर में पार्टी महज़ तीन राज्यों मध्य प्रदेश, ओडिशा और मिजोरम तक सिमट गई थी।
लेकिन सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने सियासी वापसी की, लगातार दो आम चुनाव जीते और 2000 के दशक में 16 राज्यों में सत्ता तक पहुंची। 2017 में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, लेकिन आज भी वह राज्यसभा सांसद के रूप में राष्ट्रीय राजनीति में एक अहम किरदार निभा रही हैं।
आज जब सोनिया गांधी अस्पताल के बिस्तर पर हैं, तो सवाल सिर्फ सेहत का नहीं, बल्कि कांग्रेस की सियासी स्थिरता का भी है। अब सबकी निगाहें डॉक्टरों की रिपोर्ट और आने वाले आधिकारिक बयान पर टिकी हैं।
रिपोर्ट- नरोत्तम कुमार सिंह