Modi Cabinet Reshuffle: केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की सरगर्मियां तेज, PM मोदी के कैबिनेट में इनको मिल सकती है जगह
Modi Cabinet Reshuffle: केंद्रीय सरकार के कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की ख़बरों से दिल्ली का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। ..
Modi Cabinet Reshuffle: केंद्रीय सरकार के कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की ख़बरों से दिल्ली का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। सियासी गलियारों में यह चर्चा शबाब पर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं। एनडीए या भाजपा की तरफ से इस बाबत कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पीएम मोदी द्वारा ख़ास सांसदों के साथ चाय पर चर्चा के बाद अटकलों का बाज़ार बेहद गर्म हो गया है।हालाँकि, इस अनौपचारिक मीटिंग के एजेंडे और इसमें शामिल होने वाले सांसदों की सूची को लेकर सस्पेंस बरकरार है। जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री की यह मुलाकात सामान्य सियासी संवाद का हिस्सा भी हो सकती है।
संगठन में नई रूह फूंकने के बाद अब सरकार का नंबर है। मंत्रिमंडल में तब्दीली की इन अफवाहों को बल तब मिला जब बीते 17 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए सांगठनिक ढांचे की घोषणा की। भाजपा की इस नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम में 51 नए चेहरों को शामिल कर एक बड़ा सियासी संदेश दिया गया है।संगठन के पुनर्गठन में नौजवानों को तरजीह दी गई। 65 पदाधिकारियों में से 6 की उम्र 40 साल से कम है, जबकि 15 पदाधिकारी 40 से 49 साल के आयु वर्ग के हैं। 21 पदाधिकारी 50 से 59 साल की उम्र के हैं, जिससे संगठन में युवा जोश और तजुर्बे का बेहतरीन संतुलन बनाया गया है।पार्टी संगठन में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार के कामकाज में तेज़ी लाने और सियासी समीकरणों को साधने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और नए युवा चेहरों को मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
प्रधानमंत्री का 4-दिवसीय विदेश दौराशनिवार से शुरू होगा। उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान (SCO शिखर सम्मेलन) से पहले या लौटने के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल का ऐलान हो सकता है। विदेश दौरे से पूर्व या वापसी परसरकार के विज़न और प्रदर्शन को नई धार देना विदेश दौरे से पहले या बाद में होगा फैसला? सियासी पंडितों की नज़रें प्रधानमंत्री के आगामी 4-दिवसीय विदेश दौरे पर भी टिकी हैं। शनिवार को पीएम मोदी उज्बेकिस्तान और उसके बाद किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 'शंघाई सहयोग संगठन' (SCO) के शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए रवाना हो रहे हैं।
।ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या कैबिनेट में फेरबदल का ऐलान प्रधानमंत्री की रवानगी से ऐन पहले होगा या फिर बिश्केक से वापसी के बाद इस पर अंतिम मुहर लगेगी? फिलहाल, न्योते और मुलाकातों के इस दौर ने मंत्रियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं और सियासी हलकों में सिर्फ कयासों का दौर जारी है।