Assembly election results: वोटों की जंग का फाइनल राउंड! पांच राज्यों में सियासी मुकाबला गरम,बंगाल के शुरुआती रुझानों में उलटफेर, कहीं टक्कर, कहीं पलटवार

Assembly election results: सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और हर तरफ रुझानों का रोमांच देखने को मिल रहा है।...

Vote counting begins in 5 states early trends emerge
5 राज्यों की मतगणना शुरू- फोटो : social Media

Assembly election results:  जिस घड़ी का बेसब्री से इंतज़ार था, वो आखिरकार आ गई। भारत के पांच प्रमुख राज्य-पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सत्ता की कुर्सी का खेल अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और हर तरफ रुझानों का रोमांच देखने को मिल रहा है।असम में भाजपा आगे है। तो प. बंगाल में भाजपा और ममता की पार्टी टीएमसी में नेक टु नेक फाइट देखने को मिल रही है। केरल में एलडीएफ ने बढ़त बनाई है और तमिलनाडु में डीएमके का गठबंधन आगे है।

शुरुआती ट्रेंड्स ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जोड़ी और बीजेपी के बीच नेक टू नेक फाइट जारी है।हर सीट पर कांटे की टक्कर। वहीं असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा बढ़त बनाती दिख रही है।

दक्षिण की बात करें तो तमिलनाडु में एम. के. स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके और एआईएडीएमके गठबंधन के बीच सीधी भिड़ंत है, जबकि केरल में पिनाराई विजयन के एल फिक्शन और यू डिफॉल्ट के बीच बराबरी की जंग कूड़ा-कचरा हो गया है। पुडुचेरी में एन. रंगास्वामी का दबदबा शुरुआती रुझानों में नजर आ रहा है।

फिलहाल, काउंटिंग सेंटरों पर पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है, जिसके बाद ईवीएम खुलेंगी और तस्वीर और साफ होगी। शुरुआती आंकड़ों में कहीं भाजपा आगे, तो कहीं विपक्षी दल पलटवार करते दिख रहे हैं यानी सियासी शतरंज का खेल अपने चरम पर है।

सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खासकर पश्चिम बंगाल  में संवेदनशील माहौल को देखते हुए हर काउंटिंग सेंटर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अब सबकी नजर दोपहर बाद आने वाले रुझानों पर टिकी है, जब तस्वीर पूरी तरह साफ होगी किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज और किसके हाथ लगेगी मायूसी। फिलहाल, पांच राज्यों में जनादेश का महायुद्ध जारी है और हर अपडेट दिल की धड़कनें बढ़ा रहा है।