बड़ा सड़क हादसा, अस्तंबा देवी यात्रा से लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर पिकअप खाई में गिरी, आठ श्रद्धालुओं की मौत
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई पलट गई। जिसमें आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

N4N Desk - अस्तंबा देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई पलट गई। जिसमें आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में हुआ है। यहां शाहदा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के चांदशैली घाट पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक, पिकअप सवार सभी लोग अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे थे। इसी दौरान घाट मोड़ पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।
आठ की मौत, आठ घायल
यह हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पिकअप में सवार श्रद्धालु वाहन से बाहर जा गिरे। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
कई की हालत नाजुक
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की मृतकों की पहचान
बता दें कि श्रद्धालु अस्तंबा देवी का दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि कई श्रद्धालु पिकअव के नीचे दब गए और कुछ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन तेज गति में था और घाट के मोड़ पर ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया।