Indore Couple Case: फरवरी से चल रही थी राजा को मारने की साजिश, सोनम की शादी से पहले राज ने की प्लानिंग, महिला को मारकर जलाने का था प्लान, खौफनाक मर्डर का खुलासा

Indore Couple Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक के बाद एक खौफनाक खुलासे हो रहे हैं। राज ने फऱवरी माह से ही राजा की हत्या करने की साजिश बना ली थी। इस हत्याकांड में उसके दोस्तों ने उसका साथ दिया।

Raja Raghuvanshi
राजा रघुवंशी हत्याकांड- फोटो : social media

Indore Couple Case: राजा रघुवंशी हत्या कांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। राजा रघुवंशी की हत्या एक सुनियोजित तरीके से की गई। जिसकी प्लानिंग फरवरी माह से ही चल रही थी। राजा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है कि, पुलिस की मानें तो इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा था और सोनम ने हत्या की प्लानिंग में सहमति जताई थी। हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी भाड़े के किलर नहीं बल्कि राज कुशवाहा के दोस्त हैं जिन्होंने अपने दोस्त के कहने पर उसकी मदद की। इस मामले सबसे अहम और हिला कर रख देने वाली बात सामने आई है। राज और सोनम का प्लान था कि वो किसी अज्ञात महिला की हत्या कर उसके शव को सोनम का शव बता देंगे। हालांकि आरोपियों का यह प्लान कामयाब नहीं हो पाया और आरोपी गिरफ्त में आ गए। 

शादी के पहले पति को मारने की साजिश 

मेघायल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की आरोपियों की प्लानिंग थी कि वो किसी महिला की शव को जला कर उसे सोनम का शव बताएंगे और सोनम आसानी से छुपी रहेगी। राजा की हत्या करने के बाद सोनम मेघालय से बुर्का पहन कर फरार हुई थी। वह टैक्सी, बस और ट्रेन के सहारे इंदौर पहुंची। इस दौरान उसने कई राज्यों में यात्रा किया। पुलिस की मानें तो राजा को मारने की साजिश 11 मई को सोनम की शादी से ठीक पहले इंदौर में ही रची गई थी। अपराधियों ने राज का चचेरा भाई भी शामिल है। हत्याकांड में सुपारी किलर का इस्तेमाल नहीं हुआ है बल्कि योजना के तहत राजा को मौत के घाट उतारा गया है। राज ने अपने दोस्तों को खर्च करने के लिए 50 हजार रुपए दिए थे। हत्याकांड की प्लानिंग फरवरी से चल रही थी। 

महिला को जला बताते सोनम का शव 

पहले आरोपियों ने योजना बनाई की  वो राजा की हत्या के बाद लोगों को यह विश्वास दिलाएंगे कि सोनम झरने में बह गई। दूसरी योजना थी कि किसी अज्ञात महिला की हत्या कर उसे दोपहिए वाहन पर रख जला दिया जाएगा और दावा किया जाएगा कि शव सोनम का है। हालांकि आरोपियों की दोनों योजनाएं विफल रही। पुलिस की मानें तो राजा की हत्या जिस कुलहाड़ी से की गई उसे गुवाहाटी से खरीदी गई थी। राजा की हत्या करने के बाद सोनम बुर्का पहन कर वहां से फरार हो गई। सोनम गुवाहाटी से बस, ट्रेन और टैक्सी के सहारे लखनऊ पहुंची और लखनऊ से बस लेकर इंदौर पहुंची। 

90 दिनों में दाखिल होगा आरोप पत्र 

राजा और सोनम 20 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में हनीमून के लिए गए थे। लेकिन हनीमून केवल राजा की हत्या करने की साजिश के तहत पहला कदम था। 23 मई को दोनों लापता हो गए थे। जिसके बाद 2 जून को खाई से राजा का शव बरामद हुआ। जिसके बाद माना जा रहा था कि लूट में हत्या हुई है हालांकि 8 मई को गाजीपुर में सोनम के सरेंडर करते ही मामला साफ हो गया और राजा हत्याकांड के खुलासे ने पूरे देश को हिला दिया। पुलिस की मानें तो सभी आरोपी अलग अलग दावे कर रहे हैं। जिसको देखते हुए पुलिस अब अपराध स्थल पर जाकर अपराध के दुश्य को दोहराएगी। साथ ही पुलिस ने इस मामले में 90 जिनों के अंदर आरोप  पत्र दाखिल करने का विश्वास जताया है। बता दें कि सोनम के साथ चार अन्य आरोपी राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर, और आनंद कुर्मी पुलिस हिरासत में हैं।