राजस्थान के केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, बिहार के हैं पीड़ित

शुरुआती जानकारी के अनुसार भिवाड़ी फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों का बिहार मूल का होना बताया जा रहा है। 5 मजदूर मोतिहारी (बिहार) के रहने वाले थे

Bhiwadi Firecracker Factory Blast
Bhiwadi Firecracker Factory Blast- फोटो : news4nation

Bhiwadi Firecracker Factory Blast:  राजस्थान के भिवंडी में सोमवार सुबह एक केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 2 अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली स्थित  एम्स रेफर किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार भिवाड़ी फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों का बिहार मूल का होना बताया जा रहा है। 5 मजदूर मोतिहारी (बिहार) के रहने वाले थे, जिनके परिवार वाले यहीं उनके साथ किराए के मकानों में रह रहे थे।


हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। उस समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। कई मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कुछ अंदर ही फंस गए।


एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और अंदर फंसे मजदूरों के शव बाहर निकाले गए।


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में केमिकल के साथ अवैध रूप से पटाखे भी बनाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है। प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया

भिवाड़ी हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।