कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या में नजरबंद, पार्टी नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, दान चोरी मामले में भारी बवाल

अजय राय ने कहा, "भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर है! उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल 30 जून को अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाला था। मैं अयोध्या पहुँचा ही था कि भाजपा सरकार इतनी डर गई कि पुलिस मुझे होटल से गिरफ़्तार कर

Ajay Rai Detained in Ayodhya
Ajay Rai Detained in Ayodhya- फोटो : news4nation

Ajay Rai Detained in Ayodhya  : अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी के आरोपों को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस का आरोप है कि पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेताओं को अयोध्या पहुंचने से पहले ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल रामलला के दर्शन-पूजन के साथ-साथ कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर विरोध दर्ज कराने अयोध्या जाने वाला था। लेकिन सोमवार देर रात करीब 12 बजे अजय राय को अयोध्या के एक होटल में पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस ने इसे "हाउस अरेस्ट" की कार्रवाई बताया है।


हम न रुकेंगे, न झुकेंगे!

इस कार्रवाई के बाद अजय राय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर है! उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल 30 जून को अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाला था। मैं अयोध्या पहुँचा ही था कि भाजपा सरकार इतनी डर गई कि पुलिस मुझे होटल से गिरफ़्तार कर अपनी जीप में बैठाकर ले जा रही है। अयोध्या में जमीन घोटालों और चढ़ावा चोरी करने वाले इन 'चढ़ावा चोरों' को राम भक्तों के आने से डर क्यों लग रहा है? प्रभु के नाम पर दुकान चलाने वालों, आस्था पर पहरा देने की यह कायरतापूर्ण कोशिश निंदनीय है। हम न रुकेंगे, न झुकेंगे!"



कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार ने जानबूझकर विपक्ष की आवाज दबाने के लिए यह कार्रवाई की। वहीं, अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को अयोध्या जाने से रोककर यह साबित कर रही है कि वह इस पूरे मामले पर सवालों का सामना नहीं करना चाहती। कांग्रेस ने लिखा कि 'भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल या विचारधारा के नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। श्रद्धालुओं को अयोध्या जाने से रोकना असंवैधानिक है।' 


अयोध्या दान चोरी 

दरअसल, अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर हाल के दिनों में विवाद खड़ा हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्टों और विपक्षी दलों ने मंदिर में चढ़ावे के हिसाब-किताब और धन के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। विपक्ष इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। हालांकि, मंदिर ट्रस्ट और संबंधित पक्षों की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है और चढ़ावे के प्रबंधन को पूरी तरह पारदर्शी बताया गया है।


प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लड़ा चुनाव 

बता दें कि अजय राय उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और पूर्वांचल की राजनीति का चर्चित चेहरा माने जाते हैं। वह वाराणसी से कई बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि  चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूर्वांचल में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में उनकी गिनती होती है। अब अयोध्या में उन्हें नजरबंद किए जाने के बाद राम मंदिर और कथित चढ़ावा विवाद को लेकर प्रदेश की राजनीति और तेज होने के आसार हैं।