भाजपा विधायक के भतीजे का मिला शव, फ़्लैट में पंखे से लटककर की आत्महत्या

र शिवम प्रॉपर्टी का काम करते थे. शिवम का पार्टनर से पैसे में घपला को लेकर अनबन हुआ था. इसके बाद से ही वह परेशान चल रहा था. इसी बीच उनका शव मिला जिसे आत्महत्या कहा जा रहा है.

BJP MLA Vinay Kumar Trivedis nephew
BJP MLA Vinay Kumar Trivedis nephew- फोटो : news4nation

भाजपा विधायक विनय कुमार त्रिवेदी के भतीजे शिवम त्रिपाठी का शव मिलने से सनसनी मच गई. लखनऊ के सुशांत गोल्ड सिटी थाना क्षेत्र में शव मिलने के बाद  शिवम त्रिपाठी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बाते कही जा रही हैं. उनका शव फ्लैट में चादर के सारे पंखे से लटकता हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शिवम त्रिपाठी सुशांत गोल्ड सिटी थाना क्षेत्र स्थित रिश्ता मैनहैटन में टावर नंबर A2 फ्लैट संख्या 407 में किराए पर फ्लैट लेकर रहता था. 


शुरुआती जानकारी के अनुसार  शिवम प्रॉपर्टी का काम करते थे. शिवम का पार्टनर से पैसे में घपला को लेकर अनबन हुआ था. इसके बाद से ही वह परेशान चल रहा था. इसी बीच उनका शव मिला जिसे आत्महत्या कहा जा रहा है. बताया जा रहा है कि रविवार 1 फरवरी की शाम मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा तो शिवम को आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला. बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने वीडियो बनाते हुए फ्लैट का दरवाजा तोड़ा. कमरे में शिवम का शव पंखे पर झूलता मिला. 


शिवम के परिवार में पिता राजेश त्रिपाठी, मां, छोटा भाई प्रखर और अभिषेक हैं. मृतक शिवम त्रिपाठी के फूफा के विनय कुमार त्रिवेदी गोंडा जिले की मेहनौन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं. शिवम के परिवार के दूसरे सदस्य एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं.