Earthquake News: अभी अभी यहां डोली धरती, 5.0 तीव्रता से आया भूकंप, घरो से बाहर भागे लोग

Earthquake News: भूकंप के झटके से लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल गए। कोलकाता में 5.0 तीव्रता से दोपहर में धरती डोली है।

भूकंप
कोलकाता में डोली धरती - फोटो : social media

Earthquake News:  भूकंप के झटके से लोगों में दहशत फैला दी। जानकारी अनुसार शुक्रवार यानी 27 फरवरी की दोपहर करीब 1 बजकर 22 मिनट पर कोलकाता और आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई। झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

यहां रहा केंद्र 

भूकंप का केंद्र भारत-बांग्लादेश सीमा के पास, बांग्लादेश में लगभग 3 किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जब कोलकाता में भूकंप आया, उस समय केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने भाषण के दौरान ही झटके महसूस किए, जिससे कार्यक्रम में कुछ समय के लिए हलचल मच गई।

रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता 

इससे पहले शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई। भूकंप के कारण पश्चिम सिक्किम के दो स्कूलों में हल्का नुकसान हुआ है। टाशीडिंग स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय टाशीडिंग. गेरेथांग जूनियर हाईस्कूल। इन स्कूलों की दीवारों में दरारें आने और सीलिंग का कुछ हिस्सा गिरने की जानकारी मिली है। हालांकि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

लगातार दूसरे दिन झटके

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भी राज्य में हल्के झटके महसूस किए गए थे। लगातार दूसरे दिन आए भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल सामान्य है। विशेषज्ञों के अनुसार, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत का क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, इसलिए सतर्कता और आपदा प्रबंधन की तैयारी आवश्यक है।