Bihar News : आरा में निजी मॉल में लगी भीषण आग, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा

Bihar News : भोजपुर जिले के आरा शहर के नवादा थाना अंतर्गत बाजार समिति के समीप एक मॉल में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया......पढ़िए आगे

Bihar News : आरा में निजी मॉल में लगी भीषण आग, 5 दमकल गाड़िय
मॉल में लगी भीषण आग- फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के आरा शहर अंतर्गत नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप स्थित एक निजी मॉल में अचानक शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। शाम का समय होने के कारण मॉल में ग्राहकों की भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे अचानक धुएं का गुबार और लपटें उठते ही मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल कायम हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय कर्मियों की मुस्तैदी और फायर ब्रिगेड की 5 दमकल गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अचानक मॉल के पिछले हिस्से से धुआं और आग की लपटें उठती देख मॉल के कर्मचारियों ने शीशा तोड़कर सबसे पहले मुख्य बिजली सप्लाई बंद कर दी। 

कर्मचारियों की इस त्वरित सूझबूझ से आग को विकराल रूप लेने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालाँकि, समय रहते आग पर पा ली गई, फिर भी इस अगलगी की घटना में मॉल में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट होने की बात सामने आ रही है। 

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके को तुरंत खाली कराया और भीड़ को नियंत्रित किया। आग पूरी तरह से बुझ जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

आशीष की रिपोर्ट