Bihar Crime : संदिग्ध हालात में आर्मी जवान को लगी गोली, कैसे चला बुलेट, खामोशी ने बढ़ाया सस्पेंस

Bihar Crime:संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को गोली लगने से हड़कंप मच गया।...

Bihar Crime : संदिग्ध हालात में आर्मी जवान को लगी गोली, कैसे
मिस्ट्री बुलेट का खेल- फोटो : SOCIAL MEDIA

ARA : जिले के आरा शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को गोली लगने से हड़कंप मच गया। घायल युवक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी भोला शाह के रूप में हुई है, जो आर्मी का जवान बताया जा रहा है। घटना के बाद आनन-फानन में उसे आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां सर्जन डॉ. विकास सिंह ने तुरंत ऑपरेशन कर उसकी जांघ (थाई) से गोली निकाल दी। डॉक्टर के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा और फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है, लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवक खुद इस पूरी घटना पर खामोश है। उसने पुलिस या डॉक्टर किसी को भी यह नहीं बताया कि गोली कैसे लगी। इसी चुप्पी ने पूरे मामले को और ज्यादा रहस्यमय बना दिया है।

सूत्रों के मुताबिक गोली लगने की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है क्या यह हादसा था, आपसी रंजिश का मामला है या फिर कोई और एंगल इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही चरपोखरी थाना पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर गोली चलने की असल वजह क्या थी। फिलहाल, मिस्ट्री बुलेट का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है जो इस रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार