Bhojpur crime news: आरा में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Bhojpur crime news: भोजपुर के आरा में सिकरिया हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे युवक अमन खान का शव बरामद। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।

Bhojpur crime news
आरा के रेलवे ट्रैक पर शव बरामद- फोटो : news4nation

Bhojpur crime news: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतक की पहचान अमन खान (पिता– सफीक खान), ग्राम बगही थाना बिहिया के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, अमन खान मुंबई में काम करते थे और करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटे थे। बताया जा रहा है कि युवक 1 मार्च को घर से निकले थे।देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।इसी दौरान डीडीयू–पटना रेलखंड के सिकरिया हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक शव मिलने की सूचना मिली।परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अमन खान के रूप में की।

हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अमन खान की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

इलाके में दहशत

रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने से इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट