Ara Cricket Tournament: आरा के बैसाडीह में क्रिकेट महादंगल का रोमांच, शिवपुर हाल्ट ने बराड़ को 10 रन से हराकर जीता खिताब

Ara Cricket Tournament: आरा के नारायणपुर पंचायत के बैसाडीह गांव में क्रिकेट महादंगल का आयोजन हुआ। 16 टीमों के बीच हुए मुकाबले में शिवपुर हाल्ट ने बराड़ को 10 रन से हराकर खिताब जीता। सूरज कुमार मैन ऑफ द मैच और कन्हैया शर्मा मैन ऑफ द सीरीज बने।

Ara Cricket Tournament:
आरा क्रिकेट महादंगल 2026- फोटो : news4nation

Ara Cricket Tournament: आरा के नारायणपुर पंचायत स्थित बैसाडीह गांव में 14 जून को  क्रिकेट टूर्नामेंट "महादंगल" का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बैसाडीह युवा क्रिकेट क्लब की ओर से किया गया। क्लब के अध्यक्ष नवीन उपाध्याय के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। आयोजन में मिंटू कुमार, दीपक कुमार, प्रियांशु कुमार, अजय कुमार, आशीष कुमार, राहुल कुमार, मिंटू कुमार और मनीष कुमार सहित अन्य सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

इस आयोजन को पूर्व एमएलसी प्रतिनिधि नीलेश्वर उपाध्याय का विशेष आशीर्वाद प्राप्त रहा। टूर्नामेंट का उद्घाटन नारायणपुर के चर्चित युवा नेता, पूर्व मुखिया, उपमुखिया, मंडल महामंत्री युवा बीजेपी और हंसनबाजार के निशांत उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता परमजीत सिंह, मंगल देव उपाध्याय, युवा नेता बेकहल सिंह, सिकंदर सिंह, देवप्रकाश उपाध्याय, सुजीत उपाध्याय, अभिमन्यु उपाध्याय, सुधा डेयरी संचालक सतीश उपाध्याय, किसान हिमाचल उपाध्याय, कमलेश उपाध्याय, राकेश कुमार, अरबिंद सिंह, रोहित उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

क्रिकेट महादंगल में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया

इस क्रिकेट महादंगल में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में बराड़ और शिवपुर हाल्ट की टीमें पहुंचीं। दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में शिवपुर हाल्ट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 रन से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट की विजेता बनी। मुकाबले के समापन के बाद सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा क्लब बैसाडीह के अध्यक्ष नवीन उपाध्याय ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में शिवपुर हाल्ट के सूरज कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए "मैन ऑफ द मैच" चुना गया। वहीं बराड़ टीम के कन्हैया शर्मा को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए "मैन ऑफ द सीरीज" का पुरस्कार दिया गया। 

आरा से आशीष की रिपोर्ट