Ara hospital: 72 साल की महिला का घुटना बदला, दूसरी मरीज की कोहनी का रिप्लेसमेंट! आरा में सफल ऑपरेशन

Ara hospital: आरा के मेडिकॉन हॉस्पिटल में 72 वर्षीय महिला के घुटने और दूसरी महिला की कोहनी का सफल रिप्लेसमेंट किया गया। जानें दोनों मरीजों की समस्या और इलाज की पूरी जानकारी।

Ara hospital

Ara hospital: आरा के महावीर टोला रोड स्थित मेडिकॉन हॉस्पिटल में शनिवार को दो मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए। इनमें एक 72 वर्षीय महिला के घुटने का रिप्लेसमेंट और दूसरी महिला की कोहनी का रिप्लेसमेंट शामिल है। दोनों ऑपरेशन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यकांत निराला ने किए।


भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के हरिहरपुर वार्ड नंबर-1 की रहने वाली 72 वर्षीय पनिहारी देवी को चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। परेशानी बढ़ने के बाद वह इलाज के लिए मेडिकॉन हॉस्पिटल पहुंचीं। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें घुटना बदलने की सलाह दी। शनिवार को उनका घुटना रिप्लेसमेंट सफलतापूर्वक किया गया।


डॉ. सूर्यकांत निराला ने क्या बताया?


डॉ. सूर्यकांत निराला ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है। डॉक्टरों की देखरेख और जरूरी फिजियोथेरेपी के बाद बुजुर्ग महिला के चलने-फिरने में सुधार की उम्मीद है। सदर प्रखंड के पिरौंटा गांव की रहने वाली शांति देवी की कोहनी का भी सफल ऑपरेशन किया गया। करीब एक साल पहले सड़क हादसे में उनके हाथ में चोट लगी थी और हाथ टूट गया था। लंबे समय से परेशानी के बाद वह मेडिकॉन हॉस्पिटल पहुंचीं। जांच के बाद शनिवार सुबह उनकी कोहनी का रिप्लेसमेंट किया गया।


हॉस्पिटल के डायरेक्टर का बयान


हॉस्पिटल के डायरेक्टर बादल विराट ने बताया कि अस्पताल में हड्डियों से जुड़ी कई तरह की सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से की जाती हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड के जरिए भी मरीज इलाज करा सकते हैं। दोनों मरीजों के सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ ने राहत जताई। अस्पताल के अनुसार, दोनों मरीजों को ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा