Ara suicide case: पति ने घूमाने से किया इंकार! पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जान कांप जाएगी रूह
Ara suicide case: आरा के रामनगर चंदवा में पति के घूमाने से मना करने पर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
Ara suicide case: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर चंदवा से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पति के घूमाने से मना करने पर एक महिला ने गुस्से में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।मृत महिला की पहचान रामनगर चंदवा निवासी रंजीत कुमार सिंह की 27 साल की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है।
गंगा स्नान और घूमने जाने की कर रही थी जिद
मृतका के पति रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी ने उनसे गंगा स्नान के लिए सिन्हा गंगा घाट चलने की बात कही थी। इस पर उन्होंने कहा कि अभी कोई पर्व नहीं है, बाद में चलेंगे। इसके बाद नेहा ने कहीं और घूमने ले चलने की बात कही।पति के अनुसार उन्होंने पैसे की कमी का हवाला देते हुए बाद में घूमाने ले जाने की बात कही और बाजार चले गए। इसी दौरान नेहा ने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।
परिवार में पहले से होता था विवाद
मृतका के भाई सन्नी Kumar ने बताया कि उनकी बहन का अपने ससुराल में अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहा का पति कोई काम नहीं करता था और कमाई भी नहीं करता था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता था।भाई ने यह भी बताया कि शुक्रवार सुबह नेहा ने फोन पर बात करने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं हो सकी। थोड़ी देर बाद ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि नेहा ने फांसी लगा ली है।
मौत को लेकर परिवार ने जताया शक
मृतका के भाई सन्नी कुमार ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि नेहा ने खुद फांसी लगाई या फिर उसके साथ कुछ और हुआ है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
आरा से आशीष की रिपोर्ट