Ara Holi Milan: आरा के मेडिकॉन हॉस्पिटल में मनाया गया कुर्ता फाड़ होली!भोजपुरी गानों पर झूमे डॉक्टर समेत स्टाफ

Ara Holi Milan: आरा के मेडिकॉन हॉस्पिटल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान कुर्ता फाड़ होली और भोजपुरी गीतों पर डॉक्टर , नर्स और पत्रकार झूमे।

Ara Holi Milan
आरा में होली मिलन समारोह का जश्न- फोटो : news4nation

Ara Holi Milan: आरा भोजपुर के महावीर टोला स्थित Medicon Hospital में होली के मौके पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और खुशियों के साथ रंगों का त्योहार मनाया।

कुर्ता फाड़ होली बनी आकर्षण का केंद्र

समारोह की खास बात पारंपरिक भोजपुरी अंदाज में “कुर्ता फाड़ होली” रही। सभी ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। इसके बाद भोजपुरी गीतों पर जमकर नाच-गाना हुआ। डॉक्टर, नर्स और पत्रकार सभी ने मिलकर संगीत की धुन पर ठुमके लगाए और आपसी भाईचारा मजबूत किया।

आगे भी होंगे ऐसे कार्यक्रम

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मेडिकॉन हॉस्पिटल हमेशा समाज के साथ जुड़कर ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम करता रहेगा। अंत में सभी ने एक-दूसरे को सुरक्षित और खुशहाल होली की शुभकामनाएं दीं। मिठाइयों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आरा से आशीष की रिपोर्ट