Bihar News : अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत भोजपुर में जागरूकता रथ रवाना, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
Arrah : गर्मी के मौसम में होने वाली आगलगी की घटनाओं के रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन अभी से सजग हो गई है। इसी क्रम में लोगों को जागरुक करने कि लिए जागरुकता रथ निकाला गया....
Arrah : भोजपुर जिले में 'अग्नि सुरक्षा सप्ताह' के अंतर्गत आम जनमानस को जागरूक करने हेतु आज जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा 'जागरूकता रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के सुदूर क्षेत्रों तक आग से बचाव के तरीकों, आपातकालीन सावधानियों और अग्नि सुरक्षा मानकों के प्रति नागरिकों को संवेदनशील बनाना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेषकर गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए जन-भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के कर्मी एवं अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।