Bhojpur heroin recovered: भोजपुर में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 450 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Bhojpur heroin recovered: भोजपुर में पुलिस और बिहार STF ने मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 450.91 ग्राम हेरोइन, मोबाइल और कार के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार किए हैं।
Bhojpur heroin recovered: भोजपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने 450.91 ग्राम हेरोइन, 3 मोबाइल फोन, 780 रुपये नकद और एक चारपहिया वाहन के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई कोईलवर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान की गई। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध चारपहिया वाहन मिला। तलाशी लेने पर वाहन से हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की कुल मात्रा 450.91 ग्राम है। साथ ही आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन और 780 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
इस मामले में कोईलवर थाना कांड संख्या 114/25, दिनांक 16 मई 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर NDPS एक्ट की धारा 8(C), 21(C) और 29 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
आरा से आशीष की रिपोर्ट