Bhojpur Police: भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार अपराधियों की संपत्ति कुर्क

Bhojpur Police: भोजपुर पुलिस ने फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती की।

Bhojpur Police
भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : news4nation

Bhojpur Police: भोजपुर जिले में पुलिस ने फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थानों में दर्ज पुराने और नए मामलों के आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कई थानों के कांडों में वांछित आरोपियों के घरों पर विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इसमें कोईलवर (बबुरा) थाना कांड संख्या 57/22 के आरोपी अनिल राय, बड़हरा थाना कांड संख्या 275/1999 के आरोपी शंकर यादव, उदवंतनगर थाना कांड संख्या 01/2024 के आरोपी दीपक कुमार, संदेश थाना कांड संख्या 39/2002 के आरोपी संतोष कुमार सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा तरारी थाना (उत्पाद) कांड संख्या 137/2008 के आरोपी कमलेश सिंह, कृष्णागढ़ थाना कांड संख्या 280/2008 के आरोपी जितेन्द्र सिंह और बहोरनपुर थाना GR नंबर 1474/94 के आरोपी शिवकलम यादव के घरों पर भी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।

पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य फरार अपराधियों और वारंटियों पर दबाव बनाना और उन्हें कानून के दायरे में लाना है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ यह सख्त कदम कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट