Ara Man Died: आरा में मंदिर में खाना बनाने के दौरान बिजली की चपेट में आए मजदूर की मौत, महाराष्ट्र से एक दिन पहले आया था मृतक
Ara Man Died: आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र में मंदिर मंदिर में खाना बनाने केदौरान बिजली तार की चपेट में आने से महाराष्ट्र से आए राजमिस्त्री की मौत।

Ara Man Died: आरा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव में शुक्रवार (20 जून 2025) की सुबह बिजली की तार की चपेट में आने से महाराष्ट्र के एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक महाराष्ट्र के परभणी जिला के पालम थाना क्षेत्र के फु तलाव तंडा गांव निवासी विजय जाधव का 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार यादव है एवं वह पेशे से राजमिस्त्री था। इधर मृतक के फूफा गोपीनाथ राठौर ने बताया कि गांव में हनुमान मंदिर का कर चल रहा है। जिसको लेकर वह कल ही महाराष्ट्र से बरीसवन गांव आया था।
शुक्रवार की सुबह मृतक मंदिर के बाहर खाना बना रहा था। जहां बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा था। जैसे ही वह खाना बनाने के लिए नीचे बैठ रहा था। तभी वह उसी विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उन लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक देख उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस को दी।
शव का किया पोस्टमार्टम
हादसे की सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई में छोटा था। उसके परिवार में मां सुनीता बाई एवं एक भाई रूसी जाधव है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की मां सुनीता बाई एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भोजपुर आरा से आशीष कुमार की रिपोर्ट