Bihar News: बिहार के इस जिले में छिपा है खजाना, एक झटके में दूर हो जाएगी 'गरीबी', झारखंड से भी बड़ा खनिज...

Bihar News: साल 2000 में बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद राज्य की लगभग 70% खनिज संपदा झारखंड में चली गई थी। जिससे बिहार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

Oil Reserves
Oil Reserves in bihar - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों की संभावनाएं बढ़ सकती हैं, क्योंकि भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में तेल और प्राकृतिक गैस भंडार की खोज शुरू हो गई है। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि यहां पेट्रोलियम और गैस के बड़े भंडार मिल सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह बिहार की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

खनिज संपदा से समृद्ध होने की उम्मीद

साल 2000 में बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद राज्य की लगभग 70% खनिज संपदा झारखंड में चली गई थी। जिससे बिहार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि, समय-समय पर बिहार में भी खनिज भंडार मिलने की खबरें आती रही हैं। अब भोजपुर में तेल और गैस भंडार की खोज शुरू होने से लोगों को उम्मीद बंधी है कि यह राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने में मदद करेगा।

जमुई में मिल चुका है सोने का भंडार

हाल ही में जमुई जिले में सोने और लौह अयस्क के भंडार मिलने के संकेत मिले थे। जिससे बिहार के खनिज संपदा से समृद्ध होने की संभावना को बल मिला। इसी कड़ी में अब भोजपुर के शाहपुर में तेल और गैस भंडार की खोज जारी है। उपग्रहीय डेटा और भूवैज्ञानिक विश्लेषण से संकेत मिले हैं कि गंगा नदी के तटीय इलाकों में बड़े पैमाने पर तेल और गैस के भंडार हो सकते हैं।

Nsmch

अल्फा जिओ कर रही है सर्वेक्षण

इस महत्वपूर्ण खोज के लिए सर्वेक्षण का कार्य अल्फा जिओ कंपनी कर रही है। खुदाई शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह और उम्मीदें बढ़ गई हैं। अगर यहां पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिलता है, तो यह बिहार को आर्थिक रूप से समृद्ध करने में अहम भूमिका निभा सकता है।