Bihar News : पूर्व IPS काम्या मिश्रा की सादगी, बिना तामझाम के नाव से बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं, 400 से अधिक परिवारों को बांटी राहत सामग्री

Bihar News : भोजपुर SP अवधेश दीक्षित की पत्नी और पूर्व IPS काम्या मिश्रा बिना किसी तामझाम या मीडिया प्रचार के सीधे बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं। जहाँ उन्होंने राहत सामग्री का वितरण किया......पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्व IPS काम्या मिश्रा की सादगी, बिना तामझाम क
काम्या मिश्रा की सादगी - फोटो : SOCIAL MEDIA

ARA : भोजपुर जिले में गंगा नदी के उफान से बाढ़ के हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं, जिससे सैकड़ों परिवार बेहाल हैं। इस आपदा के बीच भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित की पत्नी और पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा बिना किसी तामझाम, मीडिया प्रचार या प्रशासनिक लाव-लश्कर के सीधे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों की मदद करने पहुंचीं।

नाव के सहारे सुदूर इलाकों में पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

काम्या मिश्रा ने खुद नाव का सहारा लिया और सुदूर जलमग्न क्षेत्रों में पहुंचकर 400 से अधिक प्रभावित परिवारों को अपने हाथों से राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने राहत सामग्री में खाद्य राशन के साथ-साथ महिलाओं और छोटी बच्चियों की स्वच्छता व जरूरतों का विशेष ध्यान रखते हुए सैनिटरी पैड्स भी शामिल किए, जिसकी स्थानीय स्तर पर काफी सराहना हो रही है।

ना मीडिया बाइट, ना कोई दिखावा; ग्रामीणों ने मोबाइल से ली तस्वीरें

इस पूरी पहल में सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने किसी भी मीडिया संस्थान को न तो कोई बाइट दी और न ही तस्वीरें खिंचवाने के लिए कोई औपचारिक व्यवस्था की। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें और वीडियो भी वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अपने मोबाइल से चुपचाप ली गई थीं, जो उनकी सादगी को बयां करती हैं।

बिना दिखावे के जनसेवा की मिसाल बनी पहल

पूर्व आईपीएस अधिकारी की यह सादगी भरी और मानवीय पहल बिना किसी पब्लिसिटी या दिखावे के वास्तविक जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने की एक अनूठी मिसाल बनकर सामने आई है। आपदा की इस घड़ी में उनकी इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है।