Bihar Crime - जदयू प्रखंड अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग: घर पर हुआ हमला, पैंट छेदते हुए पैर को छूकर निकली गोली

Bihar Crime - जदयू के बिहिया प्रखंड अध्यक्ष और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर मनोज कुमार कुशवाहा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में वे बाल-बाल बचे। एक गोली उनकी पैंट को छेदते हुए बाएं पैर की बाहरी सतह को छूकर निकल गई,

Bihar Crime  - जदयू प्रखंड अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग: घर

Arrah : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शिवगंज टोला में बाइक सवार तीन बदमाशों ने जदयू के बिहिया प्रखंड अध्यक्ष और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर मनोज कुमार कुशवाहा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में वे बाल-बाल बचे। एक गोली उनकी पैंट को छेदते हुए बाएं पैर की बाहरी सतह को छूकर निकल गई, जिससे उनका पैर मामूली रूप से जल गया है।

घर के पास बैठे थेतभी धमके अपराधी 

घटना दोपहर करीब 1:20 बजे की है। जानकारी के अनुसार, जदयू नेता मनोज कुशवाहा शिवगंज मेन रोड पर अपने घर के पास दो अन्य साथियों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी एक अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी वहां आ धमके। बाइक चालू हालत में ही थी कि एक अपराधी ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ तीन-चार राउंड फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन वे तीनों एक ही बाइक पर बैठकर जगदीशपुर की ओर फरार हो गए।

इलाज के बाद घर भेजे गएइलाके में दहशत 

जख्मी हालत में मनोज कुशवाहा को तुरंत जगदीशपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली शरीर में फंसी नहीं है, बल्कि पैंट को छेदते हुए चमड़े को छूकर निकल गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस को मिले कारतूस, CCTV में भागते दिखे शूटर घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा, दो पिलेट (गोली का अग्र भाग) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें अपराधी भागते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

जमीन विवाद और पुरानी रंजिश का एंगल थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मनोज कुशवाहा राजनीति के साथ-साथ जमीन के कारोबार (प्रॉपर्टी डीलिंग) से भी जुड़े हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इस हमले को भूमि विवाद से जोड़कर देख रही है। हालांकि, अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर छापेमारी कर रही है।

पहले भी हो चुका है जानलेवा हमला मनोज कुशवाहा पर हमले का यह पहला मामला नहीं है। उन पर पहले भी फायरिंग हो चुकी है। 24 दिसंबर 2019 को अपराधियों ने उनके घर पर धावा बोलकर गोली मारी थी। इसी तरह 27 मई 2018 को बिहिया के साहेब टोला में हुए चर्चित 'छोटक कुशवाहा हत्याकांड' में गवाह भी थे।

नेताओं का जमावड़ा 

घटना की खबर सुनते ही जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल, जिला महासचिव संजय कुमार यादव, अनिल कुमार सिंह, कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रेम मौर्य और जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना। नेताओं ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।