Lalu Prasad Yadav: आरा पहुंचे लालू यादव, करीबी नेता अरुण यादव के घर पहुंचे RJD सुप्रीमो, पुण्यतिथि कार्यक्रम में हुए शामिल

Lalu Prasad Yadav: संदेश विधानसभा के पूर्व विधायक और अपने करीबी माने जाने वाले राजद नेता अरुण यादव के घर लालू प्रसाद यादव पहुंचे हैं....

Lalu Prasad Yadav
आरा पहुंचे लालू यादव- फोटो : reporter

Lalu Prasad Yadav: राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आरा पहुंचे हैं। वे संदेश विधानसभा के पूर्व विधायक और अपने करीबी माने जाने वाले राजद नेता अरुण यादव के अगिआंव स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक के पिता स्वर्गीय भुनेश्वर सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

लालू प्रसाद यादव के आगमन को लेकर अरुण यादव के आवास पर विशेष तैयारियां की गई थीं। उनके स्वागत के लिए लोक नृत्य और गोंड नाच समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

जैसे ही लालू यादव के आरा पहुंचने और अगिआंव आने की खबर फैली, बड़ी संख्या में राजद नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे। लोगों में अपने नेता की एक झलक पाने को लेकर उत्सुकता दिखाई दी।

पूर्व विधायक अरुण यादव को लालू प्रसाद यादव का करीबी नेता माना जाता है। ऐसे में उनके पिता की पुण्यतिथि में राजद सुप्रीमो की मौजूदगी को लेकर समर्थकों में विशेष उत्साह है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए लालू यादव का स्वागत किया गया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। पार्टी नेताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी से अगिआंव में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज नजर आईं।

रिपोर्ट- आशीष कुमार