Bihar News : भोजपुर में शॉर्ट सर्किट से आटा चक्की में लगी भीषण आग, आग का तांडव देख एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से हुई मौत

Bihar News : भोजपुर जिले के हरिगांव बाजार में 'कमला इंटरप्राइजेज' नामक एक आटा चक्की मिल में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। जिससे लाखों की सम्पत्ति का नुकसान पहुचा है....पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में शॉर्ट सर्किट से आटा चक्की में लगी भी
आटा चक्की में भीषण आग - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिगांव बाजार पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब कमला इंटरप्राइजेज चक्की मिल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इसकी चपेट में आने से मशीन कच्चा माल और तैयार उत्पादन पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की पूरी कोशिश करने लगे। 

आग बढ़ता देख इसकी सूचना फायर ब्रिगेड कर्मी को भी दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जाता, तब तक कमला इंटरप्राइजेज के मालिक को लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आग का बेकाबू रूप देखकर एक व्यक्ति की अचानक हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई है।

मृतक दिलीप सिंह कुशवाहा बताया जाता है। आटा चक्की के मालिक देवेंद्र भगत ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई की आपके दुकान में आग लग गया है। जब तक हम अपने घर से आते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। और इसकी चपेट में आने से लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया था। आगलगी की घटना की जानकारी जगदीशपुर थाने को दी गई है। 

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। आगलगी की घटना के बारे में जानकारी एकत्रित किया। घटना के संदर्भ में पंचायत के मुखिया ने बताया कि आग लगी की घटना से एक व्यक्ति की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई।

आशीष की रिपोर्ट