Bihar News : संदेश में सांसद मनोज तिवारी ने किया चुनाव प्रचार, कहा-पहले नेता रखते थे सरकार का पैसा, अब विकास में लगता है...

Bihar News :  संदेश में सांसद मनोज तिवारी ने किया चुनाव प्रच

ARA : बिहार चुनाव के नामांकन के बाद प्रचार कार्य ने अब रफ़्तार पकड़ लिया है। इसी कड़ी में संदेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेलाउर सूर्य मंदिर में एनडीए उम्मीदवार राधा चरण साह के जनसंपर्क में भोजपुरी सुपरस्टार सह भाजपा सांसद मनोज तिवारी पहुंचे। जहां उन्होंने राधा चरण साह को लेकर वोट मांगा। 

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जब हम न्यूयॉर्क गए तो ढाई लाख लोग थे और वो लोग गाना गा रहे थे, जिए हो बिहार के लाला, जिए तू हजार साला। 

इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा की आरा छपरा, आरा पटना सड़क, कोईलवर में पुल बन गया। यह वहीं आप लोग के पैसा से बना है। पहले यह पैसा नेताओं के पॉकेट में चला जाता है। झारखंड अलग हो गया तो भी अपना ही है न। इस समय पंजाब में काम करने वाले नहीं मिल रहे। लेकिन अब बिहार में ही लोग रहने लगे। 14 लाख करोड़ से ज्यादा का फंड केंद्र से मिला है। कहा की विपक्ष मोदी जी के मां को गाली देते जब उनकी मां मृत हो गई। 

बिहार में जितने रफ्तार बना है, उस रफ्तार को घटाना है या बढ़ाना है। साह जी की लड़ाई चोरों से है। बाकी सब लोग चोरी करने में ही मारा मारी कर रहे है। मुकेश सहनी को बोलना पड़ा कि महागठबंधन बीमार हो गया है। मनोज तिवारी ने अपने अंदाज में मांगा राधा चरण साह के लिए वोट। तेजाब से जलाने वाले को तेजस्वी यादव जयकारा लगा रहे है, तेजस्वी यादव ने उन्हीं के बेटे को टिकट दिया है। तो हमें ऐसा बिहार नहीं चाहिए।

आरा से आशीष की रिपोर्ट