दुबई में भी दिख रही है छठ की पूजा, प्रवासी बिहारियों ने आस्था के साथ मनाया छठ व्रत

 दुबई में  भी दिख रही है छठ की  पूजा, प्रवासी बिहारियों ने आ

Arrah - : लोक आस्था के महापर्व छठ की छत देश ही नहीं विदेशों में दिख रही है जहां की सात समुंदर पार दुबई में भी लोग छठ पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं, भगवान भास्कर एवं छठी मैया के इस पर्व में एक अलग ही उत्साह लोगों के बीच दिख रहा है जहां की भोजपुर जिले के रहने वाले प्रवासी भारतीय दुबई में भगवान भास्कर की  आराधना करते नजर आ रहे हैं।

 छठ पर्व की लोकप्रियता अब धीरे-धीरे देश से बढ़कर विदेश तक पहुंचने लगी है जहां की विदेश में भी पूरे विधि विधान के साथ लोग छठ पूजा कर रहे हैं एवं भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रहे हैं भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड के लहन डुमरिया गांव के रहने वाले मनोज कुमार सिंह एवं अमित कुमार सिंह दुबई में बड़े कारोबारी हैं। जिनके परिवार पूरे विधि विधान के साथ भगवान भास्कर की पूजा में लगा हुआ है।

तस्वीरों मे देखा जा सकता है कि किस तरह से भोजपुर जिले के रहने वाले लोग छठ पूजा में छठी मैया के गीत को भोजपुरी में गाते हुए उनका अर्घ्य दे रहे है और आज अस्थलगामी भगवान भास्कर को दुबई में भी छठव्रती अर्घ समर्पित कर रही हैं छठ पर्व के मौके पर छठ मैया के गीत दुबई में भी बज रहे हैं और धूमधाम से वहां पर छठ पूजा किया जा रहा है।

 वही दुबई में छठ पूजा कर रहे मनोज सिंह ने बताया कि वैसे तो हम लोग हर वर्ष अपने घर पर छठ पूजा के लिए पहुंच जाते हैं, लेकिन इस बार समय क्या भाव के कारण नहीं पहुंच पाए, लेकिन भगवान भास्कर की ऐसी कृपा है कि हम लोगों ने यहां पर दुबई में ही छठ पूजा पूरे विधि विधान से कर रहे हैं सभी लोगों पर छठ मैया की कृपा बनी रहे

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा