Bihar Road Accident: सड़क हादसे से भोजपुर में मचा कोहराम, यात्री बस खाई में गिरी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए जख्मी

Bihar Accident: एक यात्री बस और बालू लदे अनियंत्रित ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

Bihar Road Accident: सड़क हादसे से भोजपुर में मचा कोहराम, यात
खाई में गिरी बस - फोटो : ASHISH

ARA : जिले के पावना पुलिस थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास  भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक यात्री बस और बालू लदे अनियंत्रित ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरा की तरफ से जा रही यात्री बस जैसे ही सड़क पर यात्रियों को उतारने के लिए धीमी हुई, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा बालू लदा ट्रेलर नियंत्रण खो बैठा और सीधे बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क से लगभग 200 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही  पावना पुलिस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

घायलों में कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ग्रामीण समय पर मदद नहीं करते, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।

रिपोर्ट- आशीष कुमार