आरा के चर्चित राम कुमार सिंह हत्याकांड का सफल उद्भेदन: मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 गिरफ्तार, 2 कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचे गए

भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के चर्चित राम कुमार हत्याकांड में शामिल मनोज कुमार, चंदन सिंह, अभिषेक और टीपू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। इन चारो की गिरफ्तारी से जल्द ही हत्या से जुड़े अन्य राज खुलेंगे....

आरा के चर्चित राम कुमार सिंह हत्याकांड का सफल उद्भेदन: मुख्य
आरा के चर्चित राम कुमार हत्याकांड में 4 गिरफ्तार- फोटो : आशीष श्रीवास्तव

Arrah : भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में हुए बेहद चर्चित राम कुमार सिंह हत्याकांड का पुलिस ने आखिरकार सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता समेत कुल चार मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान मनोज कुमार उर्फ लकी, चंदन सिंह, अभिषेक और टीपू के रूप में की गई है। 


इस बड़ी कार्रवाई के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा, जबकि अन्य दो आरोपियों को भोजपुर और आरा टाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।


कोलकाता एयरपोर्ट से भागे हुए आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल मामले में सबसे पहले मनोज कुमार उर्फ लकी को घटना के तुरंत बाद भोजपुर से ही धर दबोचा गया था। वहीं, पुलिस अनुसंधान और सर्विलांस के आधार पर सिंगही निवासी चंदन सिंह और बिंदटोली निवासी अभिषेक को कोलकाता एयरपोर्ट से तब गिरफ्तार किया गया जब वे भागने की फिराक में थे। इसके अतिरिक्त, चंदवा हाउसिंग कॉलोनी निवासी रामाधार सिंह के पुत्र टीपू को आरा टाउन से गिरफ्तार किया गया है।


साजिश के पहलुओं से जल्द उठेगा पर्दा

इस हत्याकांड में आरोपियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी को भोजपुर पुलिस की एक बहुत बड़ी सफलता माना जा रहा है। विशेष तौर पर मुख्य साजिशकर्ता के शिकंजे में आने के बाद अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि हत्या के पीछे की असल वजह, इसमें शामिल अन्य चेहरों और पूरी साजिश के अनसुने पहलुओं से जल्द ही पर्दा उठ जाएगा। 


फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी व वैधानिक कार्रवाई तेजी 


आशीष की रिपोर्ट