करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत, आरा में परिवार में पसरा मातम

 electrocuted to death in Arrah
electrocuted to death in Arrah- फोटो : news4nation

Bihar News : भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में गुकरंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत किशोरी थाना क्षेत्र महुली गांव निवासी सुनील कुमार पासवान की 14 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी है। 


इधर, मृत किशोरी के रिश्ते में लग रही दादी सरस्वती देवी ने बताया कि उसकी मां खेत मे रोपनी करने गई थी और पिता मजदूरी करने गया था। घर में सिर्फ भाई-बहन ही थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश में नहाने के बाद घर में जा रही थी और दरवाजे के पीछे बिजली का तार सटा हुआ था। जैसे ही उसने दरवाजा खोला। तभी वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उन लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। 



जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृत किशोरी अपने तीन बहन व एक भाई में दूसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां फुलकुमारी देवी व दो बहन खुशबू कुमारी, छोटी कुमारी एवं एक भाई सोहन कुमार है। घटना के बाद मृत किशोरी के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां फुलकुमारी देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट