Bihar News: बेकाबू ट्रक ने दुर्गा पूजा पंडाल को किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश, सीसीटीवी से की जा रही पहचान

Bihar News:ज्ञात ट्रक ने दुर्गा पूजा पंडाल को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे लोगों में आक्रोश है....

Bihar News: बेकाबू ट्रक ने दुर्गा पूजा पंडाल को किया क्षतिग्
दुर्गा पूजा पंडाल क्षतिग्रस्त- फोटो : ASHISH

ARA : शारदीय नवरात्र को लेकर भोजपुर जिले में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी बीच बिहिया थाना क्षेत्र के जज बाजार स्थित व्यापार मंडल दुर्गा पूजा समिति के निर्माणाधीन पूजा पंडाल को देर रात अज्ञात ट्रक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद लोगों  में रोष व्याप्त है। 

बताया जाता है कि पंडाल निर्माण के दौरान बांस-बल्लियों को बांधने का काम चल रहा था। इसी क्रम में देर रात एक अज्ञात ट्रक ने पंडाल के हिस्से में टक्कर मार दी, जिससे कई बांस टूटकर अलग हो गए और पंडाल को नुकसान पहुंचा। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पूजा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

 सूचना मिलने पर बिहिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। समिति सदस्यों का कहना है कि पूजा को लेकर पंडाल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा था, लेकिन वाहन की टक्कर से तैयारियों को झटका लगा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है और ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास जारी है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार