Bihar Election 2025 : भोजपुर में गरजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा-जो चारा खा गए, वे कैसे करेंगे बिहार का विकास
ARA : बिहार में चुनावी सरगर्मी तेजी से बढ़ता जा रही है। भोजपुर जिले में 6 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में सभी उम्मीदवार चुनावी प्रचार में जुटे है। इसी कड़ी में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राकेश रंजन ओझा के लिए चुनावी प्रचार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जहां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झौंवा हाई स्कूल के समीप जनसभा को संबोधित किया।
चुनावी सभा में योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के सरकार बनते ही माफियाओं की उल्टी शुरू हो गई। हर गरीब के पास राशन कार्ड है, स्वास्थ्य कार्ड है। लेकिन कांग्रेस नहीं कर पाई। आरजेडी पूरा नहीं कर पाई। जो लोग जानवरों का चारा खा जाए वो लोग बिहार का विकास क्या करेंगे। भारत में मोदी जी के कार्यकाल में 25 करोड़ गरीब लोग सामान्य रेखा में आए है।
उन्होंने कहा की अब बिहार से पलायन नहीं बिहार के लोगों को इंजीनियर बनाने का काम कर रहे है। यह काम बिहार में 50 वर्ष पहले हो जाना चाहिए था। सभा में मुख्यमंत्री योगी ने पूछा कि राम मंदिर बनने से खुश है या नहीं। राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं। सभी ने जोर से हां के नारे लगाए। वहीं समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी राम मंदिर बनने का विरोध कर रही थी।
सभा के संबोधन में योगी जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोली चलाती है। हमने कहा था, माफिया राज का अंत करेंगे। कहा की बिहार जंगलराज से अब आगे बढ़ गया है, बिहार को अब विकास चाहिए, इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए अग्रसर है। बता दें की बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में लोग योगी जी को सुनने के लिए पहुंचे। वहीं भाजपा के उम्मीदवार राकेश रंजन ओझा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक संत है। हमारे लिए आए थे। वहीं विपक्ष को लेकर कहा कि भले ही दो बार वो विधायक रहे है, लेकिन जनता इस बार उन्हें पसंद नहीं करेगी। दो बार वो विधायक इसलिए बने है क्योंकि जनता के पास ऑप्शन नहीं था।
आरा से आशीष की रिपोर्ट