औरंगाबाद में गाजे-बाजे के साथ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भव्य स्वागत, जदयू नेताओं ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

सासाराम जाने के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का काफिला औरंगाबाद के दाउदनगर में रुका, जहां जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया....

औरंगाबाद में गाजे-बाजे के साथ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार
औरंगाबाद में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भव्य स्वागत- फोटो : दीनानाथ मौआर

Aurangabad : जिले के दाउदनगर में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगमन पर जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। स्वास्थ्य मंत्री राजधानी पटना से दाउदनगर के रास्ते सासाराम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-139 स्थित पटना रोड पर जदयू प्रखंड कार्यालय के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोककर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।


जदयू जिलाध्यक्ष और रफीगंज विधायक की मौजूदगी में बुके व अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित 

स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत के लिए जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय नेता काफी देर पहले से ही सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध होकर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मंत्री का काफिला दाउदनगर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के साथ उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने निशांत कुमार को फूल-मालाएं पहनाईं तथा बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


'स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बिहार का भविष्य हैं': रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह 

अभिनंदन समारोह के दौरान रफीगंज के जदयू विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि निशांत कुमार बिहार के उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व और ऊर्जावान सोच से राज्य के विकास को नई रफ्तार मिलेगी तथा बिहार की स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।


स्वागत कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ जदयू नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित 

दाउदनगर में आयोजित इस नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख चेहरा शामिल रहे। मुख्य रूप से रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह सहित जदयू के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और आम लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


दीनानाथ की रिपोर्ट