Bihar News : बांका डीएम अंशुल अग्रवाल ने महादलित टोले में मनाई दीपावली, बच्चों के बीच बांटी मिठाइयां और दिया सामाजिक समरसता का संदेश

Bihar News : महादलित टोले में स्थानीय लोगों और बच्चों के साथ डीएम ने दीपावली मनाई तथा बच्चों के बीच मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

Bihar News : बांका डीएम अंशुल अग्रवाल ने महादलित टोले में मन
डीएम ने मनाई दिवाली - फोटो : CHANDRASHEKHAR

BANKA : दीपावली के पावन और हर्षोल्लास के अवसर पर सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल अमरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले खेमीचक गांव के महादलित टोले पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां के स्थानीय निवासियों और मासूम बच्चों के साथ मिलकर दीपावली का पर्व मनाया तथा बच्चों के बीच मिठाइयां व उपहार बांटकर त्योहार की खुशियों को उनके साथ साझा किया।

जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर और उनके साथ दीपावली की खुशियां मनाते देख महादलित टोले के बच्चों तथा स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। डीएम अंशुल अग्रवाल ने इस दौरान सभी बच्चों को स्नेहपूर्वक दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल व सुनहरे भविष्य की मंगलकामना की।

इस अनूठी पहल के पीछे के उद्देश्य को साझा करते हुए जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से महादलित मोहल्ले में आकर त्योहार मनाने का मुख्य मकसद समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियों का संदेश पहुंचाना है, ताकि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि त्योहारों की वास्तविक सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब उसकी खुशियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी पहुंचे।

इस गरिमामयी अवसर पर डीएम ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उनसे अपने घरों के आसपास साफ-सफाई विशेष रूप से बनाए रखने की अपील की तथा एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण में सुरक्षित तरीके से दीपावली का पर्व मनाने का संदेश दिया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील और सराहनीय पहल को पूरे जिले में सामाजिक सहभागिता, समरसता और जन-कल्याण की दिशा में एक बहुत ही सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट