बांका में डीएम का सख्त एक्शन, तीन अंचलाधिकारी से शो-कॉज! लंबित मामलों को लेकर प्रशासन सख्त

बांका जिले में अमरपुर, बेलहर और बाराहाट में राजस्व कार्यों की धीमी प्रगति पर प्रशासन सख्त रख अपनाए है. बांका डीएम ने पुराने लंबित मामलों को लेकर शो-कॉज जारी किया है

Banka DM Anshul Agarwal
Banka DM Anshul Agarwal- फोटो : news4nation

Bihar News :  बांका जिले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े कार्यों में लापरवाही और लंबित मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर तीन अंचलों के अंचलाधिकारियों (सीओ) से स्पष्टीकरण तलब किया है।


समीक्षा में अमरपुर अंचल में परिमार्जन प्लस, बेलहर अंचल में ई-मापी और बाराहाट अंचल में दाखिल-खारिज से संबंधित पुराने लंबित मामलों के निष्पादन में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई। इस पर डीएम ने संबंधित अंचलाधिकारियों से जवाब मांगा है। 


डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आम जनता से जुड़ी राजस्व सेवाओं में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुराने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा किया जाए।


प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि कार्यों में लापरवाही और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि डीएम के इस सख्त रुख के बाद अंचलों में लंबित राजस्व मामलों के निष्पादन में कितनी तेजी आती है।


बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट