Bihar News : मंत्री गिरिराज सिंह पर जमकर बरसे अजीत भारती, कहा-चूति@ वाला इंसान है....काला कानून पर मुंह बंद और बाहर देते लंबे-लंबे फायरिंग

Bihar News : देश के प्रसिद्ध पॉडकास्टर और बेगूसराय के स्थानीय निवासी अजीत भारती ने कला दिनकर भवन में आयोजित सवर्ण हुंकार सभा में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

Bihar News :  मंत्री गिरिराज सिंह पर जमकर बरसे अजीत भारती, क
मंत्री पर बरसे अजीत भारती - फोटो : AJAY SHASTRI

BEGUSARAI : देश के फैमस पोड कास्टर और बेगूसराय के स्थानीय निवासी अजीत भारती ने सवर्ण हुंकार सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कला दिनकर भवन में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर के तैल्य प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें पैर छूकर नमन किया। उसके बाद वहां पर मौजूद हजारों की संख्या में सवर्ण कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना एवं जय परशुराम के नारों से अजीत भारती का जोरदार भव्य अभिवादन किया।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अजीत भारती ने लोगों से कहा कि आज सवर्णों के बाप दादाओं के दिए हुए जागीर पर सरकार कई तरह के भवन निर्माण कर रही हैं ताकि जनता में सभी वर्गों पदाधिकारियों और नेताओं को इसका लाभ मिल सके और ऐसे में मोदी सरकार हमारी जागीर पर बैठकर हमें ही हमारी औकात दिखाने की प्रयास कर रही है। यूजीसी एवं एससी एसटी काला कानून लाकर यह बता रही है की अब सवर्ण अपराधी हो चुका है। उसे यूजीसी एससी एसटी एक्ट के तहत अब सरकारी सुविधाओं एवं सामाजिक समरसताओं से दूर रहना चाहिए। क्योंकि सवर्ण पूरे भारत में मात्र 2-3 % है।

अजीत भारती ने इशारों इशारों में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें यह पता नहीं कि जिस दिन 3% सवर्ण भारत में सिर्फ अपने घरों में बैठ जाएंगे तो इनकी 250 की संख्या 180 पर ही सिमट कर रह जाएगी। इतना ही नहीं अजीत भारती ने बेगूसराय सांसद और भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि गिरिराज एक नम्बर का चूति@ वाला इंसान हैं। गिरिराज सिंह भूमिहार बनकर सिर्फ भूमिहारों का वोट लेना जानता हैं। संसद में उसके मुंह बंद रहते ऐसे काला कानून के खिलाफ और बाहर मुंह से लंबे-लंबे फायरिंग देते हैं। इससे काम चलने वाला नहीं है। आने वाले समय में इस तरह के सवर्ण नेताओं को बेगूसराय में ही नहीं पूरे देश में पुरजोर विरोध किया जाएगा। जिसकी छवि 2029 के लोकसभा में स्पष्ट रूप से उन्हें दिखाई पड़ जाएगी। 

अजीत भारती ने लालू -तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग कहीं भी जाते तो अपना गोत्र और जात बता कर लोगों को भ्रमित कर वोट बैंक की राजनीति करते रहे है। सवर्ण नेताओं को इनसे जरा सीखना चाहिए। अजीत भारती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आज मोहन भागवत गाड़ियों की काफिला लेकर सुरक्षा मुहैया करा कर खुद को हिंदुत्व का लोगों को पाठ पढ़ा रहे हैं। लेकिन जिस हिंदू की कल्पना सवर्ण समाज ने भाजपा को वोट देकर वर्षों से की थी। आज इस भाजपा ने काला कानून लाकर सवर्णों के पीठ पर  खंजर गोधने का काम किया है। ऐसे में सवर्ण अब पूरी तरह से जाग चुके हैं और आने वाले चुनाव में ऐसे लोगों को ऐसे राजनीतिज्ञों को करारा जवाब दिया जाएगा।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट