BAGAHA : बाल्मीकि नगर के जदयू सांसद सुनील कुमार ने आज सदन में भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का मांग किया। प्रश्न कल के दौरान अपने संबोधन में सांसद ने भोजपुरी कहा की 9 मिलियन लोगों के भावनाओं का सम्मान करने के लिए भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कर सम्मान दिलाने की मांग केंद्रीय गृह मंत्री से सदन के माध्यम से किया है।
उन्होंने बताया कि भोजपुरी भाषा काफी समृद्ध भाषा है जो बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित नेपाल में बोली जाती है। साथ ही नेपाल में इस भाषा को मान्यता भी प्राप्त है। ऐसे में सदन में अपील करते हुए सांसद ने भोजपुरी को तथा भोजपुरी भाषा को सम्मान दिलाने के लिए अपनी आवाज को पुरजोर तरीके से रखते हुए इसे आठवीं अनुसूची में शामिल करने का मांग किया है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि यह मांग कोई नई नहीं है। यह काफी दिनों से लंबित है जो की भोजपुरी भाषा को मिलना चाहिए।
बगहा से नागेन्द्र की रिपोर्ट