Bhagalpur Ferry Service: भागलपुर में 11 अक्टूबर से तीन घाटों पर बाइक के साथ शुरू होगी फेरी सेवा, रोक खत्म

Bhagalpur Ferry Service: भागलपुर में 11 अक्टूबर 2026 से बियादा, बाबूपुर/डीपीएस घाट और जानकी चौक, नवगछिया की फेरी सेवा में बाइक के साथ सफर शुरू होगा। प्रशासन ने रोक हटा दी है।

Bhagalpur Ferry Service

Bhagalpur Ferry Service: भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और नवगछिया की ओर जाने वाले एप्रोच रोड पर कटाव के खतरे को देखते हुए तीन घाटों पर बाइक ले जाने पर लगाई गई रोक खत्म कर दी गई है। जिला प्रशासन के फैसले के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 से बियादा घाट, बाबूपुर घाट/डीपीएस घाट और नवगछिया के जानकी चौक से चलने वाली फेरी सेवा में बाइक के साथ सफर किया जा सकेगा।


10 अक्टूबर तक लगी थी रोक


गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और एप्रोच रोड पर कटाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इन तीनों घाटों से चलने वाली फेरी सेवा में बाइक के आवागमन पर 10 अक्टूबर तक रोक लगाई थी। मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद प्रशासन ने 11 अक्टूबर से बाइक के साथ फेरी सेवा फिर शुरू करने का फैसला लिया है।


कटाव रोकने के लिए चल रहा काम


जल संसाधन विभाग और फ्लड कंट्रोल की टीम एप्रोच रोड पर कटाव रोकने और जरूरी सुरक्षा उपाय करने में जुटी है। जिला प्रशासन भी हालात पर लगातार नजर रख रहा है, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।


यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील


जिला प्रशासन ने यात्रियों से फेरी सेवा का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे घाटों पर तैनात कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुचारु रूप से जारी रह सके।

Bhagalpur से balmukund kumar