Bihar Crime : भागलपुर पुलिस ने मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ छेड़ा अभियान, दो गांजा और 5 स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : भागलपुर पुलिस ने मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ

BHAGALPUR : भागलपुर में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पहली कार्रवाई कहलगांव थाना क्षेत्र में की गई। जहां गुप्त सूचना के आधार पर शिव पार्वती नगर स्थित एक घर में छापेमारी की गई। मौके पर चार आरोपी अवैध मादक पदार्थ की पैकिंग करते पकड़े गए। पुलिस को इनके पास से 58.028 ग्राम ब्राउन शुगर, 270 पीस नशीली टैबलेट, मोबाइल फोन, नकद राशि, सिल्वर पेपर, वेट मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया। 

गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना कुमार, गोविंद कुमार, सोनू कुमार और राजा कुमार शामिल हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई बबरगंज थाना क्षेत्र में की गई। जहां अलीगंज महेशपुर हरिजन टोला में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 313.25 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन, 13,300 रुपये नकद और वेट मशीन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


वहीँ भागलपुर के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 6.120 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, आर्म्स और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मंसरपुर स्थित एक घर में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर दो संदिग्ध भागने लगे। जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंचन कुमारी और अमन राज के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 6.120 किलो गांजा, एक मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई की जानकारी एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता कर दिया।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट