Bihar Crime News : भागलपुर में भाजपा नेता बबलू यादव पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, गोली लगने से गंभीर रूप से हुए जख्मी, CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar Crime News : भागलपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया है. गोली लगने से वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : भागलपुर में भाजपा नेता बबलू यादव पर दिनदह
भाजपा नेता पर हमला - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज गली के पास आज दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव पर जानलेवा हमला किया गया है। गोली लगने से बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हमला तब हुआ जब भाजपा नेता बबलू यादव अपने घर की छत पर टहल रहे थे। तभी सुर्खिकल निवासी सूरज तांती अपने कुछ साथियों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंचा और बबलू यादव पर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से बबलू यादव लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस जानलेवा हमले के पीछे पुराना विवाद कारण बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले, पास के फल दुकानदार देवानंद और आरोपी सूरज तांती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बबलू यादव ने इस विवाद की सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी। बताया जाता है कि पुलिस ने उस समय देवानंद को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का बदला लेने की नीयत से ही सूरज तांती ने आज भाजपा नेता बबलू यादव पर यह हमला किया है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और उसी के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट