भागलपुर पहुंचे बीजेप प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी : छात्राओं द्वारा आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ प्रदर्शनी का अवलोकन, कहे यह बड़ी बात

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविवार को एकदिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे, जहां सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष ने सरयू देवी मोहन लाल बालिका उच्च विद्यालय पहुंचकर छात्राओं द्वारा आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया....

भागलपुर पहुंचे बीजेप प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी : छात्राओं द
भागलपुर पहुंचे बीजेप प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी- फोटो : बाल मुकुंद कुमार

Bhagalpur : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी रविवार को एक दिवसीय संगठनात्मक एवं सेवा प्रवास पर भागलपुर पहुंचे। खगड़िया से भागलपुर के मार्ग में नौगछिया, जीरो माइल और चाणक्य बिहार समेत विभिन्न स्थलों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ भागलपुर-पूर्णिया-कोसी क्षेत्र के संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


सरयू देवी बालिका उच्च विद्यालय में 'सेवा चित्र' प्रदर्शनी का अवलोकन 

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष ने सरयू देवी मोहन लाल बालिका उच्च विद्यालय पहुंचकर छात्राओं द्वारा आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। इसके पश्चात उन्होंने प्रीति भवन, मिरजानहाट में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।


दिवंगत उमाभूषण तांती को श्रद्धांजलि, परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता 

भागलपुर प्रवास के दौरान संजय सरावगी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिवंगत उमाभूषण तांती के आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने स्व. तांती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।


बूथ स्तर पर संगठन मजबूती और कोर कमेटी की बैठक 

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और जिला कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने हर बूथ को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में लगातार संगठनात्मक तैयारियां चलती रहती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, पार्टी की विचारधारा और सामाजिक संपर्क अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया।


प्रबुद्धजन सम्मेलन में भागलपुर के विकास कार्यों एवं डबल इंजन सरकार का जिक्र 

देर शाम तिलकामांझी स्थित वृंदावन भवन में समाज के बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करते हुए संजय सरावगी ने केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने भागलपुर रिवर फ्रंट, पीरपैंती पावर प्लांट, मुंगेर-भागलपुर रिवर फ्रंट परियोजना और हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की दिशा में हो रहे कार्यों की चर्चा की। इससे पूर्व, खगड़िया के सतीश नगर में उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


बालमुकुंद की रिपोर्ट