Bihar Higher Education: बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में नया आगाज, सम्राट चौधरी का सियासी मास्टरस्ट्रोक, 211 कॉलेजों की सौगात से बिहार के भविष्य के पलायन पर लगेगी लगाम

Bihar Higher Education: बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद ख़ास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। ...

CM Samrat Choudhary Opens 211 Degree Colleges in Bihar
बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में का नया आगाज- फोटो : reporter

Bihar Higher Education:  बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद ख़ास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के गौराडीह प्रखंड के काशील गांव की सरजमीं से पूरे सूबे के लिए एक नया शैक्षणिक क्रांति लिखने जा रहे हैं। विपक्ष के हर सियासी वार का जवाब अब ज़मीन पर विकास के ज़रिए देने की पुरज़ोर कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री आज काशील गांव में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज के उद्घाटन के साथ ही राज्य भर के 211 नए डिग्री कॉलेजों का एक साथ मुआयना और लोकार्पण करेंगे। सरकार का यह क़दम सीधे तौर पर उन ग़रीब और मध्यमवर्गीय नौजवानों के हक़ में है, जिन्हें तंगहाली और उच्च शिक्षा  के अभाव में दूसरे राज्यों की तरफ़ पलायन करनी पड़ती थी। इसे नीतीश-सम्राट सरकार का एक ऐसा सियासी दांव माना जा रहा है, जो सीधे तौर पर युवाओं और उनके परिवारों के दिलों में जगह बनाएगा।

इतना ही नहीं, इस जलसे के ज़रिए आधी आबादी  की सुरक्षा और सहूलियत को लेकर भी हुकूमत ने अपनी संजीदगी दिखाई है। मुख्यमंत्री इस मौक़े पर 6 'पिंक बसों' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो महिलाओं के लिए महफ़ूज़ और आसान सफ़र की ज़मानत बनेंगी।

काशील गांव और आसपास के इलाक़ों में हुकूमत के इस रुख़ से अवाम के बीच भारी उत्साह का माहौल है। प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं। अब हर किसी की निगाहें मुख्यमंत्री के ख़िताब (भाषण) पर टिकी हैं कि क्या आज भागलपुर की इस धरती से बिहार के सियासी और सामाजिक भविष्य के लिए कोई और बड़ा ऐलान होने जा रहा है।

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप